Advertisement
ग्वालियर में दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की चैन लूट ली गयी । मामला मुरार के छह नंबर चौराहे का है जब प्रॉपर्टी डीलर अपने कुत्ते को घूमने के लिए निकले थे। और यह साड़ी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी। चोरों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। और उनकी बाइक की आधी नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। इस घटना के 5 मिनट बाद ही गोला का मंदिर मेला ग्राउंड पर इसी तरह बाइक सवारों के चेन लूट की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी कर दी है। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। और दूसरी घटना का फरियादी की तरफ से अभी कोई भी शिकायत नहीं आयी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। चोरों का सुराग भी मिल गया है, आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |