Advertisement
मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित मिसरोद मोहल्ले में 16 साल की एक बच्ची के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद मामला सामने आया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार के आरोप में केस दर्ज किया। एसएचओ मिसरोद आरबी शर्मा ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसका परिवार बिहार का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां, छोटी बहन के साथ रहती है। उनके साथ एक शख्स जो कि दिहाड़ी मजदूरी करता है, वह भी रहता है। शर्मा ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहता था और बाद में उसकी मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च में मां उसकी छोटी बहन के साथ अपने गांव गई थी। पीड़िता और उसकी मां का बॉयफ्रेंड इस दौरान अकेले थे। तभी आरोपी ने बच्ची का बलात्कार किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ शर्मा ने कहा कि हाल ही में जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। नाबालिग होने के कारण डॉक्टरों ने घटना की जानकारी मिसरोद पुलिस को दी। काउंसलिंग के दौरान, लड़की ने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |