Advertisement
रायसेन में दर्दनाक घटना हुआ है। यहाँ पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । इस दुखद घटना का दर्दनाक पहलू यह है, कि मृतक दंपति की 8 महीने की बेटी और 5 साल का बेटा है। जिस वक़्त दंपति ने आत्महत्या की उस समय 5 साल का मासूम बच्चा सो रहा था और 8 महीने के बेटी पालने में खेल रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक 36 साल नवल लोधी की माँ देर रात जब वाशरूम जाने के लिए उठी तो उन्होंने किचिन का दरवाजा खुला देखा, अंदर किचिन में जाने पर वहाँ का नजारा देख वह हैरान रह गई अंदर बेटा नवल फांसी के फंदे पर लटका था और वही नीचे फर्श पर 29 साल बहु शिरोमणि लोधी का शव पड़ा था। माँ की चीख सुनकर मकान में रहने वाले नवल के बाकी भाई और भाभी भी नीचे आ गए, परिजनों की माने तो नवल का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही परिवार में आपस में कोई विवाद था, वह पान की दुकान चलाता था और खाली समय में वैन, उसने और पत्नी ने ऐसा कदम क्यू उठाया कोई समझ नहीं पा रहा है। वही मृतक महिला के मोबाइल में व्हाट्सएप अनइंस्टॉल मिला है। मृतक के भाई का कहना है कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामलें में जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा, फिलहाल ऐसा लग रहा है कि पत्नी ने पहले फांसी लगाई जिसके बाद पति ने उसका शव फंदे से उतारकर खुद फांसी लगा ली। जैसे हे बात पड़ोसियों तक पंहुचा पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही पुलिस ने आत्महत्या के तहत केस दर्ज़ कर लिए है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |