Advertisement
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। ऐसे में हर प्रत्याशी जीतने की कोशिश कर रहा है. इसी कोशिश में प्रत्याशी और पार्टियां मतदाताओं को मदहोश करने में भी पीछे नहीं हैं। प्रत्याशी चाहते हैं कि मतदाता शराब पीकर मदहोश हो जाएं और उनके पक्ष में मतदान करें। दरअसल, मंडला जिले में बिनैका, जंतीपुर मार्ग पर बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने यहां 12 से 15 पेटी शराब पकड़ी। आरोपी यह शराब एक छोटी मालवाहक गाड़ी में ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब में अंग्रेजी और देशी दोनों शराब शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, जिसे गाड़ी को शराब ले जाते पकड़ा गया, उसमें जिला पंचायत चुनाव के लिए खड़े हुए एक प्रत्याशी के पर्चे भी मिले हैं। यह शराब जिले के बाहर से लाई जा रही थी। इस शराब को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बांटा जाना था। पुलिस ने बताया कि सभी चीजों को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने माल वाहक ‘छोटा हाथी’ भी पकड़ा है। खास बात ये है कि इस कार्रवाई को रोकने के लिए देर रात तक थाना प्रभारी के पास कई लोगों के फोन आते रहे, लेकिन उन्होंने फोन बंद कर लिया था। जिले के एसपी ने भी इस मामले पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |