Advertisement
तीन बच्चियों के शनिवार को श्योपुरा की सीप नदी में डूबने के बाद रविवार को भी शाम भारी बारिश की वजह से श्योपुर में एक बार फिर नदी-नाले उफना गए और देर रात आवदा थाना इलाके में दंपती बरसाती नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि कैलोर पंचायत के केरका गांव के रामस्वरूप आदिवासी और उनकी पत्नी रात 9 बजे जंगल से लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाली बरसाती नदी को दोनों ने पार करने की कोशिश की लेकिन नदी में पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों बह गए। दंपति के साथ और भी लोग नदी पार कर रहे थे, दोनों के नदी में बहने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को लगी फौरन दोनों को तलाशने नदी के किनारे भीड़ लग गई,देर रात रामस्वरूप का शव बरामद कर लिया गया।वही महिला को सुबह तक तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि श्योपुर शहर से ही 9 किलोमीटर दूर बावंदा पर सीप नदी में उफान आने से रविवार शाम 6 बजे से श्योपुर-शिवपुरी हाईवे भी बंद कर दिया गया। देर रात पानी कम हुआ। फिलहाल मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, व्ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रशासन ने भी अलर्ट वाले जिलों में लोगों को नदी नालों के पास न जाने की चेतावनी दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |