Advertisement
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलियापाला तालाब के सर्विस रोड पर एक युवती से मोबाइल स्नेचिंग की घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। वहीं, मोबाइल स्नेचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। दरअसल, इंदौर शहर में चैन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, बुधवार की शाम एक युवती अकेली मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी, तभी बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश आए और युवती का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। युवती से मोबाइल छीन जाने के बाद पीड़ित युवती ने काफी दूर तक आरोपियों के पीछे भागती रही। लेकिन, बदमाश नहीं रुके। जिसके बाद फरियादी ने भंवरकुआ थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे दो बदमाश बिना नंबर की बाइक पर मोबाइल छीनकर जाते हुए दिखे पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल स्नेचर की तलाश में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |