Advertisement
भोपाल क्राइम ब्रांच में एक साल से फरार चल रहे पिस्टल के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमेर बदमाश मुख्तार मलिक का सहयोगी रहा हैं आरोपी ओमेर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का मूल निवासी है। ओमेर पूर्व में 40 कट्टो सहित गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने कुख्यात गुंडा तोफिक शूटर को पिस्टल सप्लाई की थी। आरोपी पिछले काफी लंबे समय से ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी से देशी पिस्टल बरामद की है। इसके साथ ही आरोपी लग्जरी गाड़ियों में घूमता था और हथियारों की लेनदेन करता था। 2021 में हथियार की तस्करी में आरोपी ओमेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने तौफिक को हथियार बेचने की जानकारी पुलिस से साझा की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |