Advertisement
मध्यप्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान के झालावाड़ जिले में गैंगवार के चलते ,भूख प्यास से हुई मौत के बाद। असनावर पुलिस थाना क्षेत्र के कांसखेडली गांव के नजदीक स्थित उजाड़ नदी के कैचमेंट क्षेत्र में मछली ठेकेदारों से लेनदेन व नाव को लेकर हुए खूनी संघर्ष के आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं इस मामले में गैंगस्टर मुख्तार मलिक के लापता आदमी विक्की को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया गया है। उसे पकडऩे के लिए झालावाड़ पुलिस भोपाल में पहुंच चुकी है। इस मामले में पुलिस को अब मुख्तार मलिक के साथी विक्की वाहिद सहित 6 अन्य लोगों की तलाश है। मुख्तार पर हमला करने वाले ज्यादातर आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वारदात के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक झालावाड़ ब्रजमोहन मीणा का कहना है पुलिस ने खूनी संघर्ष में शामिल 5 आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। वहीं 9 आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक विक्की वाहिद ने ही सबसे पहले बंटी गैंग पर फायरिंग शुरू की थी, जिसके बाद घात लगाकर बंटी गैंग के लोगों ने मुख्तार मलिक की नाव पर हमला बोल दिया था। इस हमले में मुख्तार के साथियों ने गोलियां खत्म होने के बाद भागने का प्रयास किया था। नदी में नाव से कूदने के दौरान मुख्तार की नाव का बैलेंस बिगडऩे से वह पलट गई थी। ज्यादातर आरोपी किनारे से होते हुए भाग गए थे। जबकि मुख्तार जंगलों में भाग कर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहा था। झालावाड़ पुलिस के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर की वजह से मुख्तार की हालत लगातार बिगड़ रही थी। मंगलवार की रात के बाद बुधवार गुरुवार 2 दिन तक वह तेज गर्मी में भूखा प्यासा झाड़ियों में फंसा रहा और अपने आप को निकाल भी नहीं पा रहा था। पुलिस का कहना है की मुख्तार के आदमियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सभी तरफ अपने आदमी को लगा रखा है। जैसे ही मुख्तार के किसी आदमी को देखा जायेगा वैसे ही तुरंत मौत के घाट उतर दिया जायेगा। पुलिस ने विक्की वाहिद को वार्निंग देते हुए कहा की जल्द से जल्द सरेंडर करो ,अन्यथा जहा भी देखे जाओगे तुरंत गोली मर दी जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |