Advertisement
सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमत जारी कर दी है। हालांकि शुक्रवार 3 जून को फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) (Petrol Diesel Price) की कीमत कम कर आम आदमी की राहत दी थी। सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं अब ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है। इस फैसले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद बढ़ी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.45 रुपये प्रति लीटर है। और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 108.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.21 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल के रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं। इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |