Advertisement
हरियाणा के हिसार से भागे प्रेमी युगल शाहपुरा में रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहे थे।
शाहपुरा टीआई पुलिस के अनुसार हरियाणा के हिसार के नारनोद थाना पुलिस ने मंगलवार को उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके यहां 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उसकी लोकेशन गुलमोहर भोपाल में आ रही है।
शाहपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युगल के एक मकान में छिपे होने का पता लगा लिया। इसके बाद टीआई धुर्वे ने हरियाणा पुलिस के साथ मकान पर दबिश देकर उन्हें बरामद कर लिया। युवक की पहचान रामरतन पिता सुभाष के रूप में हुई। उन्हें हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया है। देर रात कार्रवाई के बाद नारनोद पुलिस दोनों को अपने साथ वापस ले गई। बताया जाता है कि दोनों युगल शादी करने की तैयारी कर रहे थे। युवती नारनोद में खिलाड़ी थी, जबकि रामरतन मजदूरी करता था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |