Advertisement
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा पुजारियों को हर माह मानदेय दिया जायेगा । सीएम के घोषणा के तहत जिन पुजारिओं के पास मंदिर की जमीं नहीं है। उन्हें मध्य प्रदेश की सरकार 2.5 हजार रुपए प्रतिमाह देगी। और जिन पुजारियों के पास खुद की जमीन नहीं है सरकार उन्हें 5000 रूपए प्रतिमाह देगी। हम आपको बतादे की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को कई घोषणाएं की है । साथ ही होने वाले पंचायत चुनाव में पंचायत को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने परशुराम जयंती के दिन पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की थी | मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक विभाग को आदेश देते हुए कहा जिन मंदिरो के पास कृषि भूमि नहीं है , उन मंदिर के पुजारियों को 5 हज़ार रूपए प्रति माह दिया जायेगा। वही जिन मंदिरो के पास 5 एकड़ से कम भूमि है , उन्हें 2.5 हज़ार रूपए प्रति माह मिलेगा | इसी तरह जिस मंदिर के पास 10 एकड़ से ज्यादा भूमि है उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा । सरकार की इस पहल से सभी लोग बहुत खुश नज़र आ रहे है । साथ ही रामनारयण गोस्वामी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद किया
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |