Advertisement
इंदौर में एक मामूली विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। मामला इंदौर के आज़ाद नगर का है जहाँ बारात में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में मृतक के अलावा एक लड़का और घायल हुआ है। घायल लड़का मृतक की बुआ का लड़का बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के मामले के साथ कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है है। हत्यारे डीजे की गाड़ी का ड्राइवर और उसके अन्य दो साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पूछताछ के बाद पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। हत्याकांड में एक नाबालिक भी शामिल है।
टी आयी ने बताया की पवन पुत्र नगर के रहने वाले अनिल चौहान की बारात नई बस्ती पालदा में लगी थी। उसी दौरान विनोद (दूल्हे का चचेरा भाई) ने डीजे वाले से अपनी पसंद के गाने चलने को लेकर बहस कर ली। बहस के चलते विनोद ने डीजे की गाड़ी के ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद लोगों ने समझाईश देकर मामला शांत कर दिया। लेकिन बात यही ख़त्म नहीं हुई। बारात लगने के बाद डीजे की गाड़ी का ड्राइवर अस्सू पुत्र सुधीर वर्मा उसके भाई दीपक और एक 17 साल के लड़के को लेकर विनोद को मरने पहुंच गया। अस्सू और उसके साथियों ने विनोद पर चाकू से हमला कर दिया। विनोद को बचाने उसकी बुआ का बेटा आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को एमवाई अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहाँ। डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |