Advertisement
मंडला के मोहगांव इलाके के पातादेई गाँव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ घर की छत पर सो रहे एक परिवार की हत्या कर दी गयी। यह परिवार आदिवासी वर्ग का है।परिवार में तीन लोग एक बेटी और पति पत्नी थे। हत्यारे महिला का सर धड़ से काट कर ले गए। इस घटना से गाँव वालों में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों की उम्र नर्मद सिंह 62 वर्ष ,पत्नी सुकरती बाई 57 वर्ष,और महिमा की उम्र (12 वर्ष) है। घटना को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया है। उन्होंने कहा "मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराध को देखकर और विशेषकर SC/ST के परिवारों के बढ़ते ज़ुल्मो को देखते हुए, क्या गृहमंत्री जी को त्यागपत्र नहीं देना चाहिए? मुझे उनसे कोई उम्मीद नहीं है और मुख्यमंत्री जी में भी त्यागपत्र माँगने का साहस नहीं है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |