Advertisement
इस मामले को लेकर इन पर गिरी गाज, मामले की न्यायिक जांच भी शुरू
मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने इस मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है। इनमें कमला नगर थाना प्रभारी शहवाज खान, नाइट अधिकारी एसआई लक्ष्मण राय, विवेचक एएसआई चंद्रहास चौबे और हवलदार जगदीश पाटिल शामिल है।
बता दें कि कमला नगर थाने में बंद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। आरोपित ने कंबल और जींस के नाड़े से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायिक जांच भी शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |