Advertisement
मंडला। बढ़ती गर्मी के साथ कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गर्मी से राहत के साथ वन्य प्राणियों का दीदार करने पर्यटक कान्हा नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं। कान्हा के जंगल जहां गर्मी से राहत दे रहे हैं तो वहीं वन्य प्राणी के दीदार रोमांचित कर रहे हैं।
बुधवार को ऐसा ही एक नजारा कान्हा जोन में डीबी 2 बाघ का देखने को मिला जब सफारी के दौरान पर्यटकों की चिप्सी के सामने से अपने अंदाज में रास्ता पार कर रहा था। इसके साथ ही पर्यटकों ने एक और वीडियो एक बाघ का बनाया है जो शिकार की तलाश में जलाशय के पास पहुंचा और कभी देर तक पर्यटकों को रोमांचित करता रहा। जो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |