Advertisement
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने शनिवार को तड़के डकैती की योजना बनाते 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।
एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि चिमनगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर व टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि शनिवार प्रात: करीब सवा 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कानीपुरा की निर्माणाधीर मल्टी की आड़ में कुछ व्यक्ति कानीपुरा रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी ने तत्काल दो टीम गठित की और बताए गए स्थान पर रवाना हो गई। मौके पर 5 बदमाश धारदार हथियारों से लेस दिखे, उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने लोहे की तेज धारदार गुप्ती, लोहे का तड़तड़ीदार चाकू, लोहे के तीन सरिए तथा मिर्च पावडर बरामद किया।
थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि आरोपितों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड मिले हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट,गाली गलोज,गृह भेदन,लूट आदि शामिल हैं। दो आरोपित दो बार रासुका में निरूद्ध हो चुके हैं। एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी डकैती की योजना की धारा में कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से दो के खिलाफ 14 और एक के खिलाफ 15 प्रकरण दर्ज हैं। चौथे और पांचवे आरोपित के खिलाफ पूर्व से 6 और 4 प्रकरण दर्ज हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |