Advertisement
सिवनी। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को आईपीएल सट्टे खिलाते हुये पकड़ा है। थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दबिश दी, जहां पर एक व्यक्ति आईपीएल सट्टे खिलाते हुए पकड़ा है।
बताया गया कि आरोपित के पास से नगदी 2 लाख 46 हजार रुपये, दो आईफोन, और एक कार जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध धारा 4 एवं 109 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |