Advertisement
उज्जैन। बडऩगर रोड पर ग्राम खरसौद खुर्द के समीप एक कार चालक तेज गति से ट्रैक्टर से पीछे से टकरा गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंगोरिया थाना पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की है। खरसौद खुर्द के समीप लाल रंग की अल्टो कार के चालक ने ट्रैक्टर में पीछे से कार को टकरा दिया। कार सवार भैरोसिंह पिता कैलाश सिंह आयु 60 वर्ष और सेवा बाई पति भगवान सिंह आयु 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गोपाल बाई पति भैरोसिंह आयु 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस एवं पुलिस के आने में देरी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेे लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |