Advertisement
अनूपपुर। अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना दादर निवासी 55 वर्षीय नारायण सिंह धुर्वे पुत्र भारत सिंह वार्ड क्रमांक 8 की बीती रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण करते हुये पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक नारायण सिंह धुर्वे शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमरकंटक में भृत्य के पद पर था। वहीं पूर्व में ही मृतक की पत्नी व दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी बहु अपने बच्चों के साथ अकेले कपिला संगम में अलग रहती थी। जहां सोमवार की रात अज्ञात द्वारा नारायण सिंह के घर के अंदर सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गया, जिसकी सूचना 3 मई को 100 डॉयल व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |