Advertisement
रतलाम। शहर के स्टेशन थाना क्षेत्र में बीती रात पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह मामला ख्रातीपुरा मोहल्ला में शुुक्रवार रात को घटित हुआ, जिसमेें 41 वर्षीय बाबुलाल बैरागी ने अपने छोटे भाई नरेन्द्र बैरागी की पत्नी और अपनी मां को अश्लील गालियां दी, जब नरेन्द्र ने बड़े भाई को रोकने का प्रयास किया तो बड़े भाई ने बर्फ काटने वाले सुय्ये से छोटे भाई नरेन्द्र पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने कई वार किए। इस जानलेवा हमले कीी शिकायत पुलिस थाना स्टेशन रोड़ पर की गई, तब तक बड़ा भाई फरार हो गया था। पुलिस ने नरेन्द्र की रिपोर्ट पर जितेन्द्र के खिलाफ धारा 294,307,506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |