Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ग्राम पपड़ेल रोड़ स्थित मांडाखेड़ जोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार हाइवे-52 स्थित पपड़ेल रोड़ पर मांडाखेड़ा जोड़ के समीप राजगढ़ तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डागाबाई (58) पत्नी स्व.मांगीलाल गुर्जर निवासी पीपल्याकुलमी और उसके सगे भाई 50 वर्षीय रामप्रसाद गुर्जर निवासी पपड़ेल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए। बताया गया है कि दोनों भाई-बहन बाइक से पपड़ेल गांव जा रहे थे तभी मांडाखेड़ा जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |