Advertisement
रायसेन। जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत सागर मार्ग पर स्थित अमरावत की घाटी पर शुक्रवार सुबह शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार की तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर हैं। सभी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार भोपाल के सुखी सेवनिया में रहने वाले रजक परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गैरतगंज के ग्राम पटी जा रहे थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग कार क्रमांक एमपी04 वी023 में सवार होकर गंतव्य के लिए निकले थे। इस दौरार सुबह करीब 8:30 बजे अमरावत घाटी के पास तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार को सडक़ से उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंंची डायल 100 ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना में छेदीलाल रजक, यशोदा रजक (60 वर्षीय), नीतू रजक (55 वर्षीय), अमिताभ रजक (35 वर्षीय), आराध्या (40 वर्षीय) और दो बच्चे आयुषी और अनुष्का रजक को चोट आई है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |