Advertisement
राजगढ़। कालीपीठ थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर खेत के समीप जबरन गलत काम करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी आरआर.शुक्ला के अनुसार ग्राम शोभापुर निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार शाम को खेत से घर लौट रही थी, तभी नाले के समीप गांव के अमरसिंह पुत्र कन्हैयालाल तंवर ने जबरन पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए खोटा काम किया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |