Advertisement
बैतूल। जिले के एक शुगर मिल के स्टोर रूम में शनिवार दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मिल के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू पाया गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित सोहागपुर ग्राम में स्थित श्रीजी शुगर मिल में घटित हुई।
आग जिस समय लगी उस दौरान वहां पर मिल के स्टॉफ के लोग और किसान भी मौजूद थे। आग की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। तत्काल बैतूल बाजार नगर परिषद और नगर पालिका बैतूल से दमकल सोहागपुर भेजी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग किन कारणों से लगी है, लेकिन शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग किस कारण से लगी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |