Advertisement
मुरैना। मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्मित करने वालों पर पुलिस प्रशासन का दल निरंतर निगरानी कर रहा है। शनिवार को सिंहोनिया थाना क्षेत्र के पुरावस खुर्द गांव में खाद्य औषधि प्रशासन व सिंहोनिया पुलिस द्वारा दोपहर में छापामार कार्यवाही की गई। गांव का ही दिनेश तोमर इस डेयरी का संचालन कर रहा है।
इसके यहां पर 150 टीन सोयाबीन का रिफाइंड ऑयल, 18 कट्टे ग्लूकोज पाउडर, 40 किलो लिक्विड डिटरजेंट, 30 लीटर हाइड्रोजन पराऑक्साइड एवं 60 किलो घी तथा 30 लीटर सपरेटा दूध भी मिला है। इस सामान को जब्त कर लिया गया है। डेयरी संचालक दिनेश तोमर के विरुद्ध खाद्य औषधि प्रशासन दल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अमानक खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व अमानक खाद्य पदार्थ का निर्माण करने का मामला दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |