Advertisement
असनानी बिल्डर के डायरेक्टर समेत सात लोगों के खिलाफ हबीबगंज पुलिस ने जान से मारने की धमकी और गाली गलौच का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने ये कार्रवाई शाहपुरा निवासी 44 वर्षीय राजेश चौरसिया की शिकायत पर की है। राजेश ने आठ अगस्त को आरोपियों से प्रताड़ित होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। नर्मदा अस्पताल पहुंची हबीबगंज पुलिस को राजेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें उन्होंने दीपेश असनानी, दीप्ति असनानी, विशन असनानी, राजीव सिंह, संभव रावत, सैम और जय नाम वियर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। वहीं, एबीडीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सिंह का कहना है कि राजेश की शिकायत झूठी है। पूरे परिवार के खिलाफ एेसे आरोप लगाने से ही लगता है कि वे ब्लैकमेल करना चाह रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |