Advertisement
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से ओंकारेश्वर दर्शन करके टैक्सी से उज्जैन आ रहा परिवार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। टैक्सी चला रहे उज्जैन के युवक की इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, ललितपुर जिले के रहने वाले जगदीश पुत्र श्रीराम, भारती पत्नी जगदीश, कशिश पुत्री जगदीश और जगदीश की भतीजी सौम्या को उज्जैन के इंदिरानगर निवासी टैक्सी चालक युवक अंकित पुत्र राजेश उपाध्याय टैक्सी से ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करवाने ले गया। वापसी में उज्जैन से करीब 15 किमी दूर स्थित रामवासा में अंकित की तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठे चारों लोग घायल हो गए। चारों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। इधर शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |