Advertisement
बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन कुंआ धंसने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर ग्राम बरेलीपार ग्राम में घटित हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के चिकित्सा अधिकारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि निर्माणाधीन कुआं के धंसकने से घायल 5 मजदूरों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर मुकेश उइके ने बताया कि गांव में पांच दिन से कुआं खोदने का काम किया जा रहा है। पहले कुआं मशीन से खोदा गया था। बुधवार को 6 मजदूर करीब 25-30 फीट कुएं में उतरकर रिंग बना रहे थे। इसी दौरान कुआं धंसक गया। हादसे में 50 वर्षीय लालमन उइके की मौत हो गई। दिनेश उइके, मुकेश उइके, शेर सिंह, कल्पना उइके, मोहनी उइके घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के चिकित्सा अधिकारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |