Advertisement
राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार सोमवार देर रात ग्राम गनियारी निवासी भगवानसिंह (28) पुत्र बनेसिंह गुर्जर ने कमरे की म्याल से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |