Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा में 19 वर्षीय महिला ने बीते रोज जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार ग्राम मोतीपुरा निवासी ममताबाई (19) पत्नी विष्णू तंवर ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा कर लिया था। बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |