Advertisement
भोपाल। असम के गुवाहाटी शहर में आयोजित होने वाले 8वें राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के दो दिनी पीठासीन अधिकारी सम्मेलन सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही भारत के सभी राज्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। इस भारतीय पीठासीन सम्मेलन में राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक कल्याण के लिए युवा ऊर्जा का उपयोग एवं युवा केंद्रित नीतियों को मुख्यधारा में जोड़ने पर विचार मंथन होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |