Advertisement
मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा का बुलडोजर सोमवार को मुरैना में भी चल गया। रिठौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तपुर में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपित के नवनिर्मित मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। हाल ही में बस्तपुर निवासी आदतन अपराधी धर्मवीर गुर्जर द्वारा निर्मित की जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा था। इसके विरुद्ध हत्या तथा दलित उत्पीडऩ सहित अवैध शराब का निर्माण व विक्रय करने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
अवैध शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से ही यह फरार बना हुआ है। इसके द्वारा बस्तपुर गांव में एक नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद यह पाया कि उक्त भवन की अनुमति ग्राम पंचायत से नहीं ली गई है। वहीं अपराध को लेकर फरार होने के कारण पुलिस ने मकान को जेसीबी से तुड़वा दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |