Advertisement
बैतूल/शाहपुर। एक पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए चिचोली से इटारसी जा रहे थे। जैसे ही दोनों दम्पत्ति बरेठा घाट में पहुंचे पर उस एक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में पति जहां गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं पत्नी की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतिका को क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटाकर बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे 69 पर जाम लगा रहा। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर बरेठा घाट में घटित हुई।
शाहपुर थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि जिले के चिचोली थाना अंतर्गत आने वलो ग्राम डोलियाढाना निवासी सुमरत धुर्वे (40) एवं उसकी पत्नी कलियाबाई पति सुमरत धुर्वे (38) साल बाईक पर सवार होकर गुरुवार को चिचोली से इटारसी मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों बरेठा घाट में पहुंचे एक ट्रक के पलटने से उसकी चपेट में आने से कलियाबाई की जहां मौत हो गई वहीं सुमरत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |