Advertisement
इंदौर। शहर के द्वारकापुरी इलाके में बीती रात कुछ लोगों ने एक बदमाश की स्कॉर्पियो में आग लगा दी। आग से गाड़ी पूरी तरह खाक हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी के सांईबाबा नगर में रंजीत वर्मा की स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने लगा दी। आग लगाने के दौरान दो से तीन लोग सीसीटीवी में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के लोग आग लगने की सूचना के बाद जब मोके पर पहुंचे तो मौके पर पिस्टल की गोली का खाली खोखे पड़े मिले। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। रंजीत पर पूर्व में मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |