Advertisement
भोपाल। भोपाल मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं परिजनों ने एक डॉक्टर के साथ मारपीट भी की।
जानकारी के अनुसार भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में शनिवार को एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के वक्त अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि इस मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी खासे नाराज हैं। पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले में कार्रवाई कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |