Advertisement
रतलाम। 12 वर्षीय एक बालक अपने खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह मामला बडावदा थाने के ग्राम खजुरीया का है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत 12 वर्षीय बालक वसीम उर्फ कालू पिता अकबर खां मंसूरी है। वह उसके खेत के सेेड़ा स्थित झाड़ पर लटका हुआ मिला। उसके गले में रूमाल का फंदा था व उसके दोनों पैर घुटने से टिके मिले। इस घटना की जैसे ही सूचना मिली लोग सकते में आ गए। बड़ावदा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। अभी तक इस संबंध में कोई सूत्र नहीं मिल पाया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |