Advertisement
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक बार फिर नक्सलियों की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक (दैवेभो) की हत्या कर दी। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की गेट के पास समनापुर मार्ग पर बीती रात अज्ञात नक्सलियों ने सुरक्षा श्रमिक सुखदेव परते (25) निवासी मालखेड़ी की हत्या कर दी। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्रीय कान्हा उद्यान के मुक्की गेट के पास समनापुर मार्ग पर बीती रात अज्ञात नक्सलियों द्वारा वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक की हत्या किये जाने की खबर सामने आ रही है। विश्वनीय सूत्रों की माने तो श्रमिक मालखेड़ी निवासी बताया जा रहा है। जिससे यह संभावना जताई जा रही कि मुखबिरी के शक में सुरक्षा श्रमिक की हत्या की गई है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है, लेकिन इससे भी इंकार नही किया जा सकता कि घटना के बाद पुलिस की क्षेत्र में चहलकदमी बढ़ गई है। फिलहाल खबर की पुष्टि के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
इस संबंध में बालाघाट एसपी समीर सौरभ का कहना है कि बुधवार सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि मुक्की गेट समनापुर मार्ग पर नक्सलियों ने युवक की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मिले पर्चों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |