Advertisement
राजगढ़। जीरापुर थाना क्षेत्र में मैनाखेड़ी जोड़ के समीप रविवार-सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 45 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी प्रभात गौड़ के अनुसार बीती रात जीरापुर आमरोड़ स्थित मैनाखेड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे देवीलाल (45) पुत्र मदनलाल सौंधिया निवासी भाटखेड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ईश्वरसिंह सौंधिया निवासी भाटखेड़ी की रिपोर्ट पर मौके से फरार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |