Advertisement
अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सड्डी में सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बीती रात सरपंच नत्थूलाल पाव 38 वर्ष के सिर पर बांस के डंडे से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कोतमा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल अनूपपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नत्थूलाल पाव ग्राम पंचायत सड्डी के सरपंच हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे वह लोढ़ी से सड्डी आ रहा था, तभी गुडारी पुल के पास लोढ़ी निवासी भूषण पाव ने रोकाकर नत्थूलाल को बांस के डंडे से हमला कर दिया। नत्थूलाल की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़े, जिसे देखकर आरोपित वहां भाग गया। नाथूलाल पाव के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से वह बेहोश हो गया। उसे बेहोशी के हालत में स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रैफर कर दिया था। जहां हालत स्थिर है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |