Advertisement
रायसेन। जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी में बीती रात बच्चों के मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, जिससे करीब 50 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार, होली के दिन देर शाम बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बदमाशों ने एक बाइक में आग लगा दी। घटना के बाद से 4 थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। हमले में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाद की सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार शहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा भी मौके पर पहुंची और विवाद का कारण जाना। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |