Advertisement
झाबुआ। जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र अन्तर्गत थान्दला बदनावर स्टेट हाइवे पर करड़ावद से तीन किलोमीटर दूर बीती रात एक सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार बामनिया निवासी भेरूसिंह मइडा थान्दला जनपद के अन्तर्गत शासकीय स्कूल मकोडिया में शिक्षक थे। वे सोमवार रात बाइक से बदनावर की ओर जा रहे थे, तभी करड़ावद से करीब तीन किलोमीटर दूर सामने से शादी समारोह से लौट रही तूफान जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भेरूसिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |