Advertisement
कटनी। मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कटनी के एक कार्यक्रम मे प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं निर्णय लेने वाला मंत्री हूं। लघु उद्यमियों कि जो समस्या है। उसमें मेरी ओर से रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ जो संभव होगा सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो दाल मिले बंद पड़ी हुई है। उन्हें हम मंथन करने के बाद पुन: चालू करवाएंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई न आए और जो विसंगतियां हैं। इसके लिए सरकार उन्हें दूर करने का प्रयास करेगी। मंत्री पटेल लघु उद्योग भारती के कटनी में आयोजित लघु उद्यमियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |