Advertisement
भिण्ड। शहर कोतवाली थाने में रविवार सुबह एक युवक ने पुलिस कस्टडी में टायलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस ने भादवि की धारा 376 के प्रकरण में शनिवार शाम को भिण्ड के पुरानी बस्ती निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र शुगर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपित रविवार सुबह शौच के लिए गया और वहां रखा टायलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। टायलेट क्लीनर पीने से जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में युवक ने टायलेट क्लीनर पीने की बात पुलिस को बताई। फिलहाल उसका ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है और उसकी हालत स्थित बताई गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |