Advertisement
गुना। जिले के बाल सम्प्रेक्षण गृह में बंद एक नाबालिग के फरार होने का मामला सामने आया है। गत दिवस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से वह नर्स कैबिन से चकमा देकर भाग गया। वह चोरी सहित कई अन्य आरोप में बाल सम्प्रेक्षण गृह में बंद था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 15-16 वर्ष के नाबालिग पर चोरी, स्मैक, मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसे कैंट थाने की पुलिस ने पकड़कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया था। वहां से भी वह लगातार भागने की फिराक में रहता था। वह शातिर बदमाश है। उसने बुधवार को बीमारी का बहाना बनाया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक सिपाही ही उसके साथ था। देर शाम वह नर्स रूम से अचानक चकमा देकर भाग गया। पुलिस कॉन्स्टेबल और नर्सों को कुछ पता ही नहीं चल पाया। सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी दिनेश चंदेल ने बताया कि जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |