Advertisement
इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा टायरों से भरे ट्रक को लूटे जाने की घटना सामने आई है। लुटेरों ने ड्रायवर को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एरोड्रम क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में देर रात ट्रक लूट की वारदात हो गई। ट्रक ड्रायवर शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि वह केरल से ट्रक में टायर भरकर इंदौर ला रहा था। हिंकारगिरी के पास चढ़ाई पर गति धीमी होते ही कुछ बदमाश ट्रक पर चढ़ गए। बदमाशों ने ट्रक पर चढ़ते ही ड्रायवर पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ड्रायवर किसी तरह ट्रक से उतरने में कामयाब हो गया। जिसके बाद बदमाश करीब 90 लाख रुपये के टायर से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक ड्रायवर शिवशंकर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |