Advertisement
इंदौर। शराब दुकान के विवाद को लेकर ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोली चलाने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश हेमू को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस हेमू के एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारने वाले हेमू ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने सोमवार की सुबह देवास नाका के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। 19 जुलाई 2021 को हेमू ने शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को सिंडिकेट ऑफिस में विवाद के बाद गोली मार दी थी। इसके बाद से ही यह फरार था। इसकी तलाश में पुलिस ने इंदौर सहित देश के कई इलाकों में छापेमार कार्रवाई की थी। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |