Advertisement
इंदौर। शहर के मालवा कॉलेज के समीप स्थित आई स्पंज प्रायवेट लिमिटेड कॉटन फेक्ट्री में शनिवार देर रात देर रात लगी आग लग गई। आग से यहां रखा कई क्विंटल कॉटन और स्पंज जलकर राख हो गया।
बीती रात स्पंज फैक्ट्री से अचानक लपटें उठने लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कार्रवाई रविवार सुबह तक जारी रही। इस बीच फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों रुपये कीमत का स्पंज और कॉटन खाक हो गया। फैक्ट्री किसी संजय अग्रवाल नामक उद्योगपति की बताई गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |