Advertisement
उज्जैन।सोश्यल मीडिया पर पिस्टल हाथ में लेकर पोस्ट डालने वाली एक युवती एवं उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक पिस्टल,एक कट्टा तीन जिंदा राउण्ड बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत 60 हजार रूपए है।
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवती ने पिस्टल एवं कट्टे के साथ फोटो पोस्ट किया था। इसे लेकर सनसनी मच गई थी। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवती उज्जैन की है तथा कॉलेज में बीए कर रही है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त युवती अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर नीमनवासा से होकर पाइप फैक्ट्री चौराहा की ओर जा रही है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियार जब्त किए। जब्त हथियार में एक देशी कट्टा बारह बोर का मय दो जिंदा कारतूस के तथा एक पिस्टल मय जिंदा राउण्ड 32 बोर जब्त की । साथ ही एक्टिवा भी जब्त की गई। युवती और उसके दोस्त का नाम श्यामा डाबी एवं कृतज्ञसिंह भदौरिया हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि वे ये अवैध हथियार कहां से लाए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |