Advertisement
उज्जैन। शहर के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर मार्ग स्थित अंजूश्री होटल के पीछे गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने एक टैक्सी ड्राइवर को सिर में गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से दो खाली खोखे बरामद किए। पुलिस का मानना है कि एक गोली पीडि़त के सिर में लगी वहीं दूसरी गोली निशाना चूक गई।
नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, मोती नगर निवासी लखन पुत्र मोहनलाल के सिर पर गोली मारी गई। क्षेत्र के लोगों के अनुसार फ्री समय में लखन इसी क्षेत्र में आकर बैठता था। लखन के पिता के अनुसार लखन का रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था। इसी विवाद के कारण संभव है उसे गोली मारी गई हो। पुलिस लखन के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |