Advertisement
रतलाम। डाट की पुल के पास रेलवे ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढऩे के दौरान आज सुबह देवेन्द्र नामक बालक की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से मौत हो गई। देवेन्द्र पिता नीमसिंह बघेल निवासी इंद्रानगर के रुप में मृतक की शिनाख्ती हुई है। 11 वीं में अध्ययनरत यह छात्र फुटबाल खेलने के लिए घर से निकला था तथा डाट की पुल के पास रेलवे ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर दूसरी ओर उतर रहा था इसी बीच हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया, जिससे बुरी तरह झुलस गया, उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |